बिलासपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 23 जनवरी 2022 रविवार को प्रथम पाली में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में परिसिमित भर्ती परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने परीक्षा के सुव्यवस्थित आयेाजन के लिए विभिन्न अधिकारियों को केंद्रवार परिवहन अधिकारी व पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री ए.आर. टण्डन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों, कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के दिशा निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाईजेशन, मास्क पहनना एवं अन्य सभी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
