बिलासपुर। सांई मंदिर से आरती के बाद प्रसाद लेकर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया है।

बिलासपुर में नाबालिक से गैंगरेप का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए चारो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिक ने पांचवी क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ दिया हैं। अब वह घरेलू काम काज करती हैं। कल गुरुवार होने की वजह से वह मोहल्ले के ही साँई मन्दिर गयी हुई थी। कल शाम के तकरीबन 7 बजे घर वालो को वह मन्दिर से आरती में शामिल होने की बात कह के निकली। मन्दिर से लौटते वक्त चार युवकों ने उसे बलपूर्वक रोक लिया और युवती के चिल्लाने पर उसका मुंह दबा कर उसे खेत की तरफ ले गए। इस दौरान दो युवक रखवाली कर रहे थे और दो युवकों ने नाबालिक के साथ बलात्कार किया। वारदात को अंजाम दे कर युवक घटनास्थल से भाग निकले। बच्ची के देर तक घर न लौटने से परेशान उसके परिजन बच्ची की तलाश कर रहे थे। इसी बीच बच्ची बदहवास हालत में आती दिखी। बच्ची ने घर वालो को अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर तोरवा थाना पहुँचे। गैंगरेप की सूचना से पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। पुलिस कप्तान पारुल माथुर ने तत्काल घेराबन्दी कर आरोपियो की गिरफ्तारी के निर्देश दिये। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियो के नाम पते बच्ची से पूछे। बच्ची सभी आरोपियो को पहचानती थी। आरोपियो की शिनाख्ती होने के बाद पुलिस ने आरोपियो के घर के पास गोपनीय ढंग से घेराबन्दी कर दी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद देर रात घर पहुँचे. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सूरज यादव(20), महेश पासी(19) वर्ष, सूरज सूर्यवंशी(21), दीपक निषाद(27) साल सभी निवासी महमंद थाना तोरवा को गिरफ्तार कर लिया हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
