दुर्ग। पुलिस ने जुए के फड़ में रेड करके 10 जुआरियों को पकड़ने में सफलता पाई है। फड़ में रेड डालने के किए पुलिस को मजदूर बनना पड़ा। क्योंकि फड़दार का सूचनातंत्र पुलिस से ज्यादा तगड़ा है और हर बार रेड की सूचना पहले से ही मिल जाती थी। रेड की खबर थानेदार को भी नहीं दी गई थी। क्योंकि एसपी को उन्ही पर संदेह था।

इस मामले को लेकर एएसपी संजय ध्रुव ने स्थानीय मीडिया को जानकारी दी और बताया कि भिलाई-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसाकला के खार में रोजाना जुआरियों का मजमा लगने की जानकारी मिल रही थी। एसएसपी बीएन मीणा के निर्देश पर स्पेशल टीम गठित की गई। जुएं के फड़ में दबिश देने की जानकारी मात्र तीन से चार अधिकारियों को ही थी। इसकी जानकारी भिलाई तीन थाना को भी नहीं दी गई थी। जुआरियों को पुलिस की रेड की खबर न हो इसके लिए पुलिस की स्पेशल टीम मजदूर बनकर वहां पहुंची। पुलिस के अधिकारी और जवानों ने बनियान, लुंगी और सिर पर गमछा बांधकर हाथ में लाठी और टोकनी लेकर फड़ तक पहुंचे। जुआरियों को लगा मजदूर काम करके घऱ लौट रहे हैं। इसलिए वह संजू सरदार को सूचना नहीं दे पाए। पुलिस जैसे ही वहां पहुंची और जुआरियों को चारों तरफ से घेरने लगी। जुआरियों में भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग मोटी रकम लेकर भागने में कामयाब भी हो गए। पुलिस ने यहां से सतनामी पारा सिरसा निवासी मुरली साहू (42), सेक्टर-2 निवासी शिव शंकर भट्ट (55), राजनांदगांव के लाल खान (55), रायपुर के अमरलाल तलरेजा (47), सेक्टर-1 के सौरभ कुमार (32), रायपुर के कमल सचदेव (31), प्रकाश पाल (40), देव कुमार (58), सुपेला के दिनेश साहू (38) और पाटन निवासी श्याम दास सिन्हा (63) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लगभग 11 लाख रुपए नगद रकम भी जब्त किया है।
जुआरियों के इस बड़े फड़ का भंडाफोड़ होने के बाद अब भिलाई—3 थाना प्रभारी और मातहतों पर सवाल खड़े हो गया है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के होने के बाद भिलाई—3 पुलिस को बुलाना पड़ा था। जिसे देखते हुए एसएसपी मीणा की निगाहें अब तिरछी हो गई हैं, जिसका खामियाजा भिलाई—3 थाना प्रभारी और उनके स्टाफ को भुगतनी पड़ सकती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
