कटघोरा। FCI गोदाम में मिलिंग के बाद चावल जमा करने आए ट्रक में आग लग गई। अचानक लगी आग से ट्रक का केबिन और सामने का पूरा हिस्सा जलकर खाक हो गया।
कटघोरा मुख्य मार्ग पर स्थित एफसीआई गोडाउन के पास चावल से भरी ट्रक में आग लगने का मामला सामने आया है। ट्रक में करीब 500 बोरी चावल लोड था। बताया गया कि अचानक केबिन में आग लग गई। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से या अन्य कारणों से लगी है। आग इतनी बढ़ी कि उसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर स्थानीय लोगों और दमकल ने आग पर काबू पाया। जानकारी अनुसार ट्रक रजकम्मा के संतोषी राइस मिल की थी जोकि चावल भरकर एफसीआई में खाली करने के इंतजार में सड़क किनारे खडी ट्रक में आग लगी थी। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग को काबू में किया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
