बिलासपुर। गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी के गरिमामय आयोजन के लिए आज स्थानीय पुलिस ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह के कार्यक्रमों का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया।
इस आयोजन में पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर, एडीएम श्रीमती जयश्री जैन, एसडीएम पुलक भट्टाचार्य एवं अन्य संबंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे। पूर्वाभ्यास में एसडीएम श्री पुलक भट्टाचार्य ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई।
समारोह में ध्वजा रोहण, परेड की सलामी, मुख्यमंत्री का संदेश वाचन, रंग बिरंगे गुब्बारो और कबूतरो को आकाश में छोेड़ने, परेड, शहीदो के परिजनो का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाजे अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान आदि कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल किया गया।
अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने समारोह स्थल पर की गयी तैयारियों का जायजा लेकर कार्यक्रम के गरिमापूर्ण आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए समारोह में विभागीय झांकियों का प्रदर्शन, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीटी का आयोजन नही किया जायेगा साथ ही कोविड के गाईडलाइन का पालन करते हुए समारोह का आयोजन होगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय संसदीय सचिव लोक निर्माण, गृह जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन विभाग ध्वजारोहण करेंगे।
मुख्य समारोह में प्रातः 8ः59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, प्रातः 9.02 बजे राष्ट्रगान, प्रातः 9.05 बजे पुलिस, नगर सेना द्वारा राष्ट्रध्वज की सलामी, प्रातः 9ः15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन एवं उद्बोधन और प्रातः 9ः35 बजे प्रशस्ति पत्र का वितरण होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
