जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के राहौद के कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार 3 लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में एक महिला, एक बच्चा और एक पुरुष समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार शिवीनारायण की ओर से तेज गति से आ रहे कैप्सूल वाहन ने पामगढ़ की ओर से जा रहे बाईक सवार तीन लोगों को शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के राहौद के करीब चपेट में ले लिया। जिससे बाईक में सवार ओम बेसवर भैना, उम्र 25 वर्ष, गिर्दी भैना उम्र 45 वर्ष, एवं रामेश्वर भैना उम्र 12 वर्ष, निवासी रिंगनी की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार गये हुए थे जहॉ से वापस लौट रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद कैप्सूल चालक ने भागने के फिराक में एक साईकल सवार और एक स्कार्पियो को भी चपेट में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाकारित वाहन को पकरिया के जंगल में छोड़कर आरोपी ड्राईवर फरार हो गया है। फिलहाल पामगढ़ पुलिस ने दुर्घटनाकारित कैप्सूल वाहन को कब्जे में ले लिया है और आरोपी ड्राईवर की तलाश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
