बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र अन्तर्गत सभी विभागीय संभागों में पदस्थ विद्युत कर्मियों को उच्च वेतनमान का लाभ दिया गया है। कार्यपालक निदेशक संजय पटेल द्वारा जारी आदेशानुसार 09 वर्षीय नियम के तहत प्रथम विकल्प पर परि.श्रेणी-दो (ला.) सर्वश्री प्रशांत पटेल, राकेश कुमार डाहिरे, सुरेश कुमार खूंटे, परमेश्वर पटेल, आकाश कुमार पटेल, रेशम लाल राठौर को परि.श्रेणी-एक (ला.) के उच्च वेतनमान प्रदान किया गया है। इन कर्मियों को उच्चमान वेतन प्रदाय किये जाने पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी.के.कश्यप, अधीक्षण अभियंता द्वय सी.एम.बाजपेयी व आर.के.अग्रवाल एवं रीजन के समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा पॉवर कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए उच्च वेतनमान से लाभांवित कर्मचारियों को बधाई प्रेषित की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
