बिलासपुर। मीसा बंदियों को पेंशन देने के खिलाफ एकल बेंच के आदेश को डबल बैंच मे चुनौती देने वाली राज्य सरकार की याचिका आज खारीज हो गयी हैं। डबल बेंच ने अब तक की रुकी बकाया पेंशन का भुगतान करने के भी निर्देश दिए हैं। मीसा बंदियों की पेंशन राज्य सरकार ने जनवरी 2019 से बंद कर दी थी जिसके विरुद्ध याचिकाओं पर डिवीजन बेंच न. 1 मुख्य न्यायाधिपति एवं न्यायाधिपति श्री नरेंद्र व्यास ने आज निर्णय दे दिया है।
मीसा बंदियों की सभी याचिकाएं मंजूर कर पेंशन रोकने का राज्य शासन का निर्णय मनमाना तथा विधि विरुद्ध ठहराते हुए उसे निरस्त कर दिया है।
सभी मीसा बंदियों की बकाया पेंशन का भुगतान करने तथा आगे भी करते रहने का निर्देश दिया है जब तक कि विधि के अनुसार विचार कर कोई अन्य समुचित निर्णय नहीं लिया जाता है जिसके लिए शासन स्वतंत्र है। शासन द्वारा एकल पीठ के निर्णय के विरुद्ध की गई सभी रिट अपील खारिज कर दी गई हैं।
मीसा बंदियों की ओर से सीनियर एडवोकेट उपेन्द्र नाथ अवस्थी, सुप्रिया उपासने, रणवीर सिंह मरहास, अमिय कांत तिवारी, अनुराग झा, महेंद्र दुबे, आलोक दुबे, गालिब द्विवेदी, अभिषेक सराफ,राकेश पांडे, राजकुमार गुप्ता तथा योगेश चंद्रा एडवोकेट्स ने बहस किया था। शासन की ओर से महाधिवक्ता सतीश चन्द्र वर्मा, उप महाधिवक्ता चंद्रेश श्रीवास्तव एवं जितेंद्र पाली ने बहस किया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
