बिलासपुर। पुराना बस स्टैंड में मारपीट कर अपहरण करने वाले दो आरोपीयो को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है। आरोपियों ने युवक को मारपीट कर जबरदस्ती मोटर साइकिल में बैठाकर ले गये थे।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि छोटू पासी उर्फ दीपू पासी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.08.2026 को मोबाइल में वायरल विडियों के माध्यम से पता चला कि 09.08.2026 के सुबह करीबन 06.30 बजे पुराना बस स्टैंड शराब भटटी के पास सुलभ के सामने वासु केशरवानी को पुरानी रंजिश के कारण गामा, भाउ, जोये व भोला के द्वारा अश्लील गाली गलौच कर हाथ व मुक्का से मारपीट किया है। इसके अलावा डंडे से मारा, मारने के लिये पत्थर भी उठाया था और वासु को साथ में ले गये। बाद में तारबाहर चौक में वासु जब आटो में बैठा तो वासु को दो व्यक्ति के द्वारा तारबाहर नाका के पास से जबरदस्ती मोटर सायकल में बैठाकर डीपूपारा बस्ती की ओर ले गया। इसके मोबाईल फोन में जोये ने फोन कर वासु केशरवानी को पूछ रहे थे तथा वासु को जान से मारने की धमकी दे रहा था। वासु केशरवानी का दिनांक 09.08.2026 के. करीबन 07.14 बजे के बाद से घर नही आया है और ना कोई जानकारी मिल रही है। रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी के द्वारा किया गया कृत्य गंभीर होने से पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया। उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर निरी. रविशंकर तिवारी थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर विवेचना कार्यवाही किया जा रहा था। विवेचना दौरान पूर्व में रमजान अली उर्फ गामा एवं प्रिंस रजक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। जबकि फरार आरोपी जोई एंथोनी एवं जितेन्द्र छाबडा के पतासाजी की जा रही थी। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपियों को पकडा गया। आरोपीगणो को गिर.कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्यवाही में उपनिरी रामनरेश यादव, आर नुरूल कादिर, आर राजेश श्रीवास, आर. रूपलाल चंद्रा, आर राहुल राजपूत आर भागीरथी गेदले का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी- 1. जितेन्द्र छाबडा पिता पूरन छाबडा उम्र 33 साल सा. वार्ड नंबर 51 स्मृति वन के पास राजकिशोर नगर लिगियाडीह थाना सरकंडा बिलासपुर
2. जोई एंथोनी पिता जुवैन एन्थोनी उम्र 26 वर्ष सा. इंदिरा कालोनी तारबाहर बस्ती थाना तारबाहर बिलासपुर छ.ग.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
