बिलासपुर। ड्राई डे में भारी मात्रा में शराब बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी शोले, गोवा, शेरा और रोमियो नाम के शराब बेच रहा था। गोवा तस्करी का शराब है जो मध्यप्रदेश से लाया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डाक बंगला कोटा में एक व्यक्ति ड्राई डे (स्वतंत्रता दिवस) पर अपने कब्जे में भारी मात्रा में देशी एवं अंग्रेजी शराब रखकर अवैध रूप से बेच रहा है। मुखबिर से मिली सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया। जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर डाक बंगला कोटा में रेड कार्यवाही करते हुये चंद्रमोहन साहू पिता संतोष साहू उम्र 28 वर्ष साकिन डाक बंगला कोटा थाना को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 21 नग अंग्रेजी शराब गोवा स्पेशल 180 एम एल , 17 नग देशी मसाला शराब शोले 180 एम एल, 15 नग देशी प्लेन शराब शेरा 180 एम एल , 04 नग देशी प्लेन शराब रोमियो 180 एम एल कुल मात्रा 10.260 एम एल कीमती 5740 रुपए एवं बिक्री रकम 2150 रुपए को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज , प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 1256 नंद कुमार यादव, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू का विशेष भूमिका रही।
कुल जप्त शराब – 21 नग अंग्रेजी शराब गोवा स्पेशल 180 एम एल , 17 नग देशी मसाला शराब शोले 180 एम एल, 15 नग देशी प्लेन शराब शेरा 180 एम एल , 04 नग देशी प्लेन शराब रोमियो 180 एम एल कुल मात्रा 10.260 एम एल कीमती 5740 रुपए एवं बिक्री रकम 2150 रुपए
नाम आरोपी: – 1- चंद्रमोहन साहू पिता संतोष साहू उम्र 26 वर्ष निवासी डाक बंगला कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
