

बिलासपुर। नयनतारा शर्मा कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात वंदे मातरम् गीत का गायन किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री नरोत्तम तिवारी (Retired Officer, Railways) द्वारा तिरंगा ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ महाविद्यालय के छात्र करन केसर एवं छात्रा अंकिता पाटले ने भी सहभागिता की। इसके पश्चात महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत अनेक सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं महाविद्यालय परिवार ने खूब सराहा। पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। NSS -B प्रमाण पत्र का वितरण भी अतिथियों द्वारा किया गया। महाविद्यालय के फाउंडर श्रीमती नयनतारा शर्मा एवं को-फाउंड श्री अविनाश धर शर्मा को याद कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर प्रांजल धर दीवान, जॉइंट डायरेक्टर श्रीमती नमिता द्विवेदी, समिति अध्यक्ष चंद्रहासधर दीवान, अपर्णा तिवारी, शांता शर्मा, प्राचार्य डॉ. सुलक्षणा वासनिक, उप-प्राचार्य डॉ. शशिकांत शुक्ल एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 14, 2026श्रमदान से चमका तोरवा छठ घाट, 1 किमी घाट पर गूंजी सेवा की झाड़ू, खरना कर व्रतियों ने शुरू की 36 घंटे का निर्जला व्रत
बिलासपुरNovember 14, 202615 नवंबर से धान खरीदी होगी शुरू, तैयारी पूरी, जिले के 1 लाख 36 हजार किसानों ने कराया है पंजीयन
बिलासपुरNovember 14, 2026भव्य महाआरती में उमड़ा जन सैलाब, 5100 दियों से रोशन हुआ छठघाट, जमकर हुई आतिशबाजी
बिलासपुरNovember 13, 2026छठ घाट के लिए पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट, ट्रैफिक से बचने के लिए सही जगह गाड़ी पार्किंग करने दिए निर्देश
