बिलासपुर। शहर के अरपा पार क्षेत्र सरकंडा को अलग नगर निगम बनाने की मांग तेज हो गई है। नागरिक सुरक्षा मंच ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। मंच के संयोजक अमित तिवारी ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए 1 सितंबर से आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा कर दी है। सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में शहर के विधायक अमर अग्रवाल ने भी सरकंडा को अलग नगर निगम बनाने की घोषणा की थी। लेकिन भाजपा की सरकार बने ढाई साल हो गया है अलग नगर निगम बनाने की सुगबुगाहट भी नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने विधायक पर टिप्पणी करते हुए कहा कि या तो अमर अग्रवाल अपनी वादा पूरा करे या फिर हमारे धरने में आकर बैठे।
श्री तिवारी बिलासपुर के अरपा पार क्षेत्र की जनता वर्षों से विकास और बेहतर नगरीय व्यवस्था की द लगाए बैठी है। चुनाव आते हैं, वादे होते हैं, घोषणाएं होती हैं, लेकिन अरपा पार की जनता आज लभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। 2023 के चुनाव में शहर विधायक ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था, जिसे हम पूरा करने की माँग कर रहे हैं। हमारी सबसे प्रमुख और स्पष्ट मांग है कि अरपा पार क्षेत्र के लिए अलग एवं पृथक नगर निगम का गठन किया जाए। अरपा पार आज बिलासपुर की तेजी से विकसित और विस्तारित होने वाला क्षेत्र है। वर्तमान में बिलासपुर नगर निगम में अरपा पार के 22 वार्ड शामिल है। क्षेत्र की बढ़ती आबादी और लगातर हो रहे विस्तार को देखते हुए यहां के लिए अलग प्रशासनिक व्यवस्था समय की आवश्यकता है।
अरपा पार को अलग नगर निगम मिलने से क्षेत्र के विकास की योजना क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से बनाई जाएगी। जनता की समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।
अमित तिवारी ने कहा कि वर्तमान में अरपा पार क्षेत्र नगर निगम के 22 वार्डों में फैला हुआ है। आबादी और क्षेत्रफल के लगातार विस्तार के साथ यहां शहरी सुविधाओं और विकास कार्यों की जरूरत भी बढ़ रही है। ऐसे में अरपा पार क्षेत्र के लिए अलग नगर निगम का गठन समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अलग नगर निगम बनने से क्षेत्र में विकास कार्यों की बेहतर योजना बन सकेगी और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रशासनिक सुविधा होगी।
00 केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन – इस मांग को लेकर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के बाद केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखकर अरपा पार क्षेत्र को अलग नगर निगम बनाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई और निराकरण करने को कहा गया है। इसके बावजूद अब तक मांग पर ठोस निर्णय नहीं होने से नागरिक सुरक्षा मंच ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है।
00 मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन – अमित तिवारी ने कहा कि अरपा पार क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से अलग नगर निगम की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र की बढ़ती आबादी, विस्तार और विकास की आवश्यकताओं को देखते हुए सरकार को इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 1 सितंबर से शुरू होने वाला आमरण अनशन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। मंच ने क्षेत्र के नागरिकों से आंदोलन में सहयोग और भागीदारी की अपील की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
