रायपपुर। जूनियर इंजीनियर के 307 और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 400 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। पिछले दिनों इसके लिए परीक्षा आयोजित की गई है। अब पावर कंपनी ने प्रश्नों के मॉडल आंसर जारी कर दिए है। साथ ही परीक्षार्थियों से दावा आपत्ति की की मांग की है। जेई के लिए 32 हजार और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 59 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने कनिष्ठ अभियंता तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए संपन्न भर्ती परीक्षा के प्रादर्श उत्तर ( मॉडल आंसर) जारी कर दिए हैं। कंपनी ने सभी अभ्यर्थियों को उनके उत्तर पत्रक सहित प्रादर्श उत्तर परीक्षार्थी के ई -मेल पर भेज दिए हैं। जिससे परीक्षार्थी प्राप्त अंक की गणना स्वयं कर सकता है। यदि उसे ऐसा लगता है कि किसी प्रश्न का प्रादर्श उत्तर जो पॉवर कंपनी द्वारा नियत एजेंसी ने तय किए हैं वे सही नहीं हैं तो इस संदर्भ में परीक्षार्थी अपनी आपत्ति सुसंगत दस्तावेजों सहित ऑनलाइन जमा कर सकता है, जिसका उचित समाधान किया जाएगा। अभ्यर्थियों से संबंधित दावा आपत्ति 29 जनवरी तक आमंत्रित किया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी के कार्यपालक निदेशक ( मानव संसाधन) श्री मनोज खरे ने बताया कि दावा-आपत्ति सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को भेजे ई-मेल में दावा – आपत्ति संबंधी सभी जानकारी भेजी गई है। उल्लेखनीय है कि कनिष्ठ अभियंता के 307 पदों के लिए लगभग 32 हजार परीक्षार्थियों तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर के 400 पदों के लिए 59 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
