महासमुंद। कन्या छात्रावास पटेवा में तिरंगा उतारते समय एक छात्रा की मौत हो गई है और एक छात्रा को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। तिरंगा निकालते समय पाइप झुकते हुए हाईटेंशन तार में गिरी, जिससे पाइप में करंट आ गया और छात्रा को अपने चपेट में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 26 जनवरी की शाम करीब सवा पांच बजे की है। कन्या छात्रावास में रहने वाली ग्राम अल्बा निवासी किरण दीवान (14) और उसकी एक सहयोगी छात्रा काजल चौहान (15) मिलकर ध्वज उतार रहे थे। जिस लोहे की पाइप पर ध्वज फहराया गया था वह ध्वज उतारते समय गिरने लगा और देखते-देखते बावनकेरा फीडर के 11 केवी विद्युत तार के संपर्क में आ गया। इससे करंट लगने के दौरान छात्रा किरण दीवान हाथों में तिरंगे का खम्बा थामे हुए थी। इस घटना में छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दी। दूसरी छात्रा काजल को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद छात्रावास में हड़कंप मच गया। प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास पटेवा की अधीक्षिका ऐश्वर्या साहू ने इसकी जानकारी पटेवा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे ले लिया और घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी इलाज चल रही है। छात्रावास अधीक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महासमुंद भेज दी है। ग्रामीणों में इस हादसे को लेकर आक्रोश है। हाई टेंशन विद्युत तार के समीपराष्ट्रीय ध्वज फहराने और लापरवाही पूर्वक मासूम बच्चियों से ध्वज उतरवाने को गम्भीर लापरवाही मानी जा रही है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

00 हॉस्टल अधीक्षिका निलंबित
महासमुंद कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने महासमुंद ज़िले के पटेवा कन्या हॉस्टल में छात्राओं से झंडा उतारने के दौरान करंट लगने से छात्रा की मौत होने पर हॉस्टल की अधीक्षिका ऐश्वर्या साहू को तत्काल निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने दुर्घटना के जाँच के आदेश दिए है। करंट लगने से घायल एक छात्रा के बेहतर उपचार के निर्देश दिए है। उन्होंने आरबीसी 6-4 छात्र दुर्घटना के तहत प्रकरण तैयार कर आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराने के निर्देश भी दिए ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
