रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सख्त निर्देश के बाद खनिज विभाग के सचिव ने सभी जिले के कलेक्टरों को दिशा निर्देश जारी किए है। इसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि रेत, गिट्टी और मुरुम के अवैध उत्खनन और परिवहन को हर हाल में रोक जाए। जो लोग इस अवैध कारोबार में शामिल है उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। जिलों में बने टास्कफोर्स को सक्रिय करके प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के तारतम्य में खनिज साधन विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने इस सम्बंध में कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को आज मंत्रालय से विस्तृत निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों में कहा गया है कि जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को रोकना जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की प्रशासनिक जिम्मेदारी है। इसके लिए जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में खनिज टास्क फोर्स गठित है। जिसके अंतर्गत खनिज अधिकारी द्वारा खनिज उड़नदस्ता एवं अंतर्विभागीय संयुक्त उड़नदस्ता का गठन किया गया है। इनके माध्यम से खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जाती है।
खनिज सचिव ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के साथ-साथ साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में भी इसकी लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि निर्देशों का समुचित पालन नहीं होने पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
