बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने अवैध रूप से कबाड़ परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कबाड़ जब्त किया गया है जिसकी कीमत ₹60000 और ₹6000 रुपए है।


मुखबिर से सूचना मिली की न्यू बस स्टैंड तिफरा रायपुर रोड एवं बन्नाक चौक सिरगिट्टी मोड की ओर अवैध रूप से कबाड़ का समान परिवहन कर ले जा रहे है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सिरगिट्टी द्वारा थाना स्तर पर अलग-अलग टीम गठित कर न्यू बस स्टैंड तिफरा बिलासपुर रायपुर रोड के पास ट्रक क्रमांक सीजी 12 सी 2820 को रोककर जांच की गई। ट्रक में अवैध कबाड़ रखा हुआ था। इसी तरह बन्नाक चौक सिरगिट्टी के पास ऑटो वाहन क्रमांक सीजी 10 AS 4119 को रोककर जांच करने पर उसमें भी अवैध कबाड़ मिला। अवैध कबाड़ जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, उपनिरीक्षक धनुष पाटले एवं सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा आरक्षक मिथिलेश सोनी, बोधू कुमार, कमलेश शर्मा, आफाक खान, प्रशांत राठोर ,तारकेश्वर मिश्रा की अहम भूमिका रही।
नाम आरोपी
(1) करतार चंद्र पिता रामफल उम्र 37 वर्ष निवासी रतनपुर थाना रतनपुर बिलासपुर (2) राजेश पाल पिता महेश पाल उम्र 24 वर्ष निवासी शारदा नगर तालापारा थाना सिविल लाइन बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
