रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अवैध खनिजों के उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध कडी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश पर कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज रात जिले के अनेक क्षेत्रों में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और अवैध रेत परिवहन करने वाले 20 वाहनों तथा हाईवा को जप्त किया। यह कार्रवाई देर रात तक जारी है।

अनुविभागीय दंडाधिकारी तिल्दा श्री प्रकाश टंडन ने बताया कि तिल्दा में 6 और खरोरा में 6 कुल 12 हाईवा वाहनों को रेत का अवैध परिवहन करते जप्त किया गया है। संयुक्त टीम में राजस्व विभाग के अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री प्रकाश टंडन ,तहसीलदार तिल्दा सरिता मंडरिया ,थाना प्रभारी रमेश मरकाम और मोहसिन खान भी शामिल थे। अनुविभागीय दंडाधिकारी अभनपुर श्री निर्भय साहू ने बताया कि अभनपुर और नवापारा क्षेत्र में अवैध परिवहन करने वाले 5 हाईवा वाहनों को जप्त किया गया है। कार्यवाही अभी भी जारी है। इन वाहनों के माध्यम से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई को देखते हुए इन हाईवा वाहनों के चालक मौके से अपनी हाईवा वाहन को छोड़कर भाग गए।अनुविभागीय दंडाधिकारी निर्भय साहू, तहसीलदार पवन ठाकुर, नायब तहसीलदार चंद्रकांत राही की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्यवाही की जा रही है।अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि आरंग क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करने वाले तीन हाईवा वाहनों को जप्त किया गया है । यह कार्रवाई अभी भी जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
