बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने 3 नाबालिग और दो बालिग युवकों को देशी कट्टा, बंदूक और बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्चे किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।


मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि महाराणा प्रताप चौक के पास 02 बुलेट वाहन में कुछ लड़के देसी कट्टा, बंदूक और चाकू लेकर घूम रहे है। सारे बच्चे कभी भी शहर में गंभीर अपराध को अंजाम दे सकते हैं। सिविल लाईन पुलिस की टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुँच कर घेराबंदी की और दो बुलेट मोटर सायकल में सवार पाँच युवको को रोककर बारिकी से पूछताछ किया। पूछताछ पर तीन युवक नाबालिक निकले तथा दो युवक बालिक जिनका नाम कमशः संग्राम सिंह ठाकुर पिता संतोष सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम परसौड़ी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर, प्रभात सिंह पिता अश्विनी सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पोसरा बाजार पारा थाना कोनी जिला बिलासपुर बताया। नाबालिक युवकों एवं आरोपियों की तलाशी ली गई तो कब्जे से एक नग देशी कट्टा, एक नग चिड़ियामार बंदूक, दो नग बटनदार चाकू एवं एवं नग धारदार चाकू बरामद किया गया। बरामद देशी कट्टा एवं चाकू रखने एवं उपयोग करने के संबंध में विधि से संघरत बालकों एवं आरोपियों को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु पृथक पृथक नोटिस दिया गया लेकिन किसी के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध आर्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बरामद हथियार देशी कट्टा एवं धारदार चाकू को विधिवत् जप्त किया गया। आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया तथा धारा 25, 27 आर्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधि से संघर्षरत बालकों एवं आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। जिन्हे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाएगा। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन निरीक्षक शनिप रात्रे, उनि संजय बरेठ, उप निरिक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, आर.-सरफराज खान, आर.-विकास यादव, आर.र.-देवेन्द्र दुबे, आर.-मनोज बघेल, आर.-धीरेन्द्र तोमर,आर.-राजेशनारंग,आर.-प्रफुल्ल ,आर.-रितेश मिश्रा,आर.-सौरभ तिवारी,आर. -अमित पोर्ते का विशेष योगदान है।
नाम आरोपी
1. संग्राम सिंह ठाकुर पिता संतोष सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम परसौड़ी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
2. प्रभात सिंह पिता अश्विनी सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पोसरा बाजार पारा थाना कोनी जिला बिलासपुर
3 तीन नफर विधि से संघर्षरत बालक
जब्त सामान- एक नग देशी कट्टा, एक नग चिड़िमार बंदूक, दो नग बटनदार चाकू एवं एवं नग धारदार चाकू दो बुलेट मोटरसाइकिल
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
