बिलासपुर। मोटी तनख्वाह और राजसी सुविधा पाने वाले वन विभाग के अधिकारियों से ATR संभाले नही संभल रहा है। यही कारण है कि मुख्य वन संरक्षक वन्य जीवन और क्षेत्रीय निदेशक, अचानकमार टाईगर रिजर्व बिलासपुर ने बाघों के संरक्षण संवर्धन के लिए आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
जारी अपील में कहा गया है कि वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 38-भ के तहत अचानकमार टाईगर कंजरवेशन फाउण्डेशन की स्थापना की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य अचानकमार टाईगर रिजर्व में बाघों के संरक्षण संवर्धन तथा जैव विविधता को प्रोत्साहित करना है तथा आमजनों का सहयोग प्राप्त कर बाघ संरक्षण के कार्याें का समुचित विकास करना है। अचानकमार टाईगर रिजर्व अंतर्गत बाघों के सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग कार्य में 200 क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी दिन रात लगे हुए हैं। बाघों के संरक्षण में आमजनों से सहयोग अपेक्षित है। आप समस्तजनों के सहयोग से बाघों के संरक्षण-संवर्धन तथा कर्मचारियों का कल्याण हो पाएगा। बाघों के संरक्षण में आम नागरिकों की भागदारी उनके नैतिक जिम्मेदारी हैं। आपसे जो सहयोग प्राप्त होगा वह बाघों के रहवास विकास तथा वन्यजीव संरक्षण में जागृति पैदा करने तथा मानव वन्यप्राणी द्वंद को कम करने, वन्यप्राणियों के शोध को बढ़ावा देने, अचानकमार टाईगर रिजर्व के अंतर्गत स्थानीय समुदार को रोजगार प्रदाय करने एवं प्रकृति शिक्षा तथा ईको-टूरिज्म में उपयोग किया जाएगा। आप अचानकमार टाईगर कंजरवेशन फाउण्डेशन को दान देकर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 जी के तहत आयकर में छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
समस्तजनों से विनम्र आग्रह है कि अचानकमार टाईगर कंजरवेशन फाउण्डेशन के खाता नम्बर 50200025484509, बैंक का नाम-एचडीएफसी बैंक बिलासपुर, आईएफएस कोड – HDFC0003659 खाते में दान स्वरूप राशि जमा कर अचानकमार टाईगर रिजर्व में बाघों के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना अमूल्य योगदान दें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
