बिलासपुर। मनचाही स्कूल में पोस्टिंग दिलाने के नाम पर सौदा करने वाले शिक्षक को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक की यह गिरफ्तारी शनिवार तड़के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर की गई है। पिछले हफ्ते ही एक ऑडियो वाइरल हुआ था जिसमें शिक्षक मनचाही स्कूल में पोस्टिंग दिलाने के लिए 90 हजार रुपए में सौदा कर रहा है।
ऑडियो वायरल होने के बाद जहां शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था तो दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत FIR दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया था। ऑडियो सामने आने के बाद आईजी रतन लाल डाँगी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी पारुल माथुर को इसकी जांच करवा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये थे। आईजी से मिले निर्देशो के आधार पर एसएसपी पारुल माथुर ने एडीशनल एसपी गरिमा द्विवेदी को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। जांच अधिकारी की टीम जांच के लिये सँयुक्त संचालक शिक्षा के दफ्तर पहुँची थी और डिटेल जुटाने के बाद सँयुक्त संचालक शिक्षा आरएस चौहान का बयान भी दर्ज किया था। इसके बाद ऑडियो में रकम मांगने वाले शिक्षक नँद कुमार साहू का भी एडिशनल एसपी के दफ्तर में बयान हुआ था। नँद कुमार साहू ने अपने बयान में बताया था कि उसका मोबाईल उसकी पत्नी चलाती थी। घूमने जाने के दौरान मोबाईल कही गुम हो गया है जिसकी शिकायत उसने पुलिस में दर्ज नही करवाई थी। मोबाईल गुमने से एक दिन पहले उसने सिम निकाल लिया था। इसके साथ ही उसने शिक्षा विभाग के किसी अफसर से सम्बंध होने से मना करते हुए ऑडियो में अपनी आवाज होने से मुकर गया था। बयान के बाद पुलिस को मामले में प्रार्थी की तलाश थी पर शिक्षक नँद कुमार साहू ने किस शिक्षक से रकम की मांग की थी यह ऑडियो में स्प्ष्ट नही था और न ही पीडित शिक्षक सामने आ रहा था। इस वजह से पुलिस को एफआईआर दर्ज करने में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ने भी घटना को गम्भीरता से लेते हुए शिक्षको की पोस्टिंग में पारदर्शिता बरतने व डीपीआई से अनुमोदन के बाद ही चयनित नए शिक्षको की पोस्टिंग करने के निर्देश जारी किए थे। शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे प्रार्थी के सामने आने के बाद थाना सिविल लाईन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। कल शाम हुए एफआईआर के बाद आज तड़के सुबह दबिश देकर पुलिस ने शिक्षक नँद कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है उसके बाद पुलिस मामले का खुलासा कर सकती हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
