बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने MDMA नशे का कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन लोगों से 11 ग्राम से अधिक MDMA जब्त किया है जिसकी कीमत 60 हजार रुपए बताई जा रही है।

शहर में गांजा और ब्राउन शुगर पकड़ाने के बाद उससे भी खतरनाक नशा MDMA पकड़ में आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों आकाश भारद्वाज, अश्वनी साहू और आदर्श अग्रवाल के 11.5 ग्राम MDMA जब्त किया है। बिलासगुड़ी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए SSP पारुल माथुर ने बताया कि सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि राजकिशोर नगर चौक में एक युवक नशे का सामान MDM लेकर घूम रहा है ग्राहकों को बुला-बुलाकर बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने युवक की घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अपना नाम गिधौरी निवासी अश्वनी साहू बताया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 3.5 ग्राम MDM जब्त किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे यह समान रायपुर निवासी आकाश भारद्वाज से मिलता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तारकर पूछताछ की तो पता चला कि इसमें राजेन्द्र नगर रायपुर निवासी आदर्श अग्रवाल भी शामिल है। पुलिस ने दोनों से MDMA जब्त किया है। आकाश ने बताया कि वह दिल्ली का निवासी है और अपने दोस्तों के साथ वह MDMA का नशा करता था। वह इसका आदि हो गया। शादी के बाद वह रायपुर आ गया और अपने शौक को ब्यवसाय में बदल लिया। ज्यादा मात्रा में लाकर आदर्श अग्रवाल और अश्वनी साहू के माध्यम से सप्लाई करता था। पुलिस ने तीनों से 2 नग ड्रग्स तौल मशीन, ड्रग्स पैकिंग जिपर और 11.5 ग्राम MDMA जब्त ईया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
