भोपाल। भिंड के एक मंदिर से शनि देव की मूर्ति चोरी हो गई थी। मंदिर के पुजारी और शनिदेव के भक्तों ने इसे लेकर पुलिस में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने जोरशोर से मूर्ति की तलाश की और मंदिर के पुजारी को लौटा दिया। जब पुजारी ने मूर्ति देखा तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई क्योंकि मूर्ति शनिदेव की नहीं बल्कि यमराज की निकली।

दरअसल, 21 जनवरी को लहार के भाटन ताल के पास स्थित नवग्रह मंदिर से कुछ अज्ञात चोरों शनिदेव की मूर्ति को चोरी करके ले गए। चोरी की जानकारी जैसे ही इलाके के लोगों को लगी तो लोगों में इस वारदात को लेकर गुस्सा पनपने लगा। पुलिस ने मंदिर के पुजारी की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद बीते रोज लहार एसडीओपी अवनीश बंसल एक मूर्ति को लेकर नवग्रह मंदिर पर पहुंचे। अवनीश बंसल ने बताया कि रौन थाना इलाके के मणि जेतपुरा गांव के पास खेत से यह मूर्ति मिली है, यह वही मूर्ति है जो चोरी हुई थी। लेकिन जब मंदिर के पुजारी ने मूर्ति देखी तो चौक गए क्योंकि जो मूर्ति पुलिस द्वारा बरामद करके उन्हें सौंपी जा रही थी वह शनिदेव की नही थी बल्कि यमराज की थी।
जब भक्तों ने भी मूर्ति को देखा तो पुलिस की कलई खुल गई। जिस मूर्ति को शनिदेव की मूर्ति बताकर पुलिस बरामद करके लाई थी वह मूर्ति असल में यमराज की निकली। मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु पुलिस द्वारा लाई गई यमराज की मूर्ति को मंदिर में स्थापित करने के लिए तैयार नहीं हैं।
00 ‘शनिदेव नहीं, बल्कि यमराज की है मूर्ति’
पुजारी का कहना है कि मंदिर से जो मूर्ति चोरी हुई है वह शनिदेव की है। लेकिन पुलिस जो मूर्ति लाई है वह शनिदेव की नहीं है। असली मूर्ति जब बरामद होगी, उसे ही मंदिर में स्थापित किया जाएगा। वहीं, जिन श्रद्धालुओं ने यहां पूजा की है उनका साफ तौर पर कहना है कि यह मूर्ति शनिदेव की नहीं बल्कि यमराज की है। अब जब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे तो पुलिस भी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
