बिलासपुर। कांग्रेस के जिला सचिव टाकेश्वर पाटले दर्रीघाट में एक किसान की साढ़े पांच एकड़ जमीन पर बलात कब्जा कर लिया है। जब किसान ने इसकी शिकायत की तो दो बार उससे मारपीट कर चुका है। विडंबना तो ये है कि किसान की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

कांग्रेस के जिला सचिव टाकेश्वर पाटले और ब्लाक अध्यक्ष नागेंद्र राय का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। इन दोनों की गुंडागर्दी से दर्रीघाट समेंत आसपास के दर्जनभर गांव में आतंक है। संगठन में जिला सचिव और ब्लाक अध्यक्ष का पद पाने के बाद गुंडागर्दी करने, लोगों की जमीन-मकान पर कब्जा करने, धमकाने, गुंडागर्दी करने का मानों इन्हें लाइसेंस मिल गया है। संगठन में जिला स्तर के पदाधिकारी उन्हें प्रश्रय दे रहे है। ताजा मामला दर्रीघाट का सामने आ रहा है। यहां के किसान हर्षवर्धन गुप्ता और कीर्तिवर्धन गुप्ता पिता स्व. रमाकांत गुप्ता की समिलात कृषिभूमि 5 एकड़ 49 डिसमिल पर टाकेश्वर पाटले ने बलात कब्जा कर लिया है। पिछले दो साल से किसान को उसकी जमीन से खदेड़कर फसल भी ले रहा है। जब कीर्तिवर्धन गुप्ता ने इसकी शिकायत तहसील कार्यालय और थाने में की तो पाटले उसके साथ दो बार मारपीट कर चुका है। पाटले के खिलाफ न तो थाने में कोई शिकायत किया जा रहा है और न ही कार्रवाई की जा रही है। अब किसान न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रहा है। आखिर दोनों का आतंक क्षेत्र में कब तक रहेगा ? पुलिस और प्रशासन कब तक उन्हें संरक्षण देते रहेंगे ?

00 राजस्व रिकार्ड में हेरफेर
कांग्रेस के जिला सचिव टाकेश्वर पाटले गांव के पटवारी को अपने प्रभाव में लेकर राजस्व रिकार्ड में छेड़छाड़ कर बदलाव भी कर चुका है। किसान राजस्व रिकार्ड दूरस्थ करने के लिए तहसील कार्यालय में अपना आवेदन भी दे चुका है लेकिन महीनों बाद भी रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं किया गया है। बताया जा रहा है पटवारी पाटले के प्रभाव में है।
00 खतरे में पटवारी की नौकरी
राजस्व रिकार्ड से छेड़छाड़ करने के मामले में गांव के पटवारी की नौकरी खतरे में पड़ सकती है। क्योंकि पाटले तो रिकार्ड से छेड़छाड़ कर नहीं सकता, ऊपर से तहसीलदार के आदेश के बाद भी रिकार्ड दुरुस्त नहीं कर रहा है। मतलब साफ है कि पटवारी पाटले के प्रभाव में है और राजस्व रिकार्ड से छेड़छाड़ करने के षड़यंत्र में पटवारी शामिल है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
