बिलासपुर। सिविल लाइन थाने में अपने आपको आग लगाने वाले युवक की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। इसके बाद SSP पारुल माथुर ने थाना प्रभारी सनीप रात्रे को लाइन अटैच कर दिया है। इधर कलेक्टर ने पूरे मामले की जांच के लिए SDM को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है।
4 फरवरी को आधीरात में समीर खान पिता लतीफ खान ने आत्महत्या के इरादे से अपने शरीर में पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी और दौड़ते हुए सिविल लाइन थाना परिसर के अंदर प्रवेश किया था। इस दौरान थाने में मौजूद स्टाफ ने तत्काल उसे अस्पताल भर्ती कराया था। बिलासपुर के सिम्स अस्पताल से अगले दिन उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में बेहतर इलाज हेतु रिफर किया गया था। समीर की इलाज के दौरान 9 फरवरी को मृत्यु हो गई। प्रकरण की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर ने मामले की निष्पक्ष जांच हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने कलेक्टर, बिलासपुर से पत्राचार किया था। कलेक्टर, बिलासपुर ने एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया है जबकि जांच के मद्देनजर निरीक्षक शनिप रात्रे को पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है।
इसके पहले 5 फरवरी को एसपी माथुर ने बताया था कि युवक समीर खान बार-बार सोसाइड-अटेम्प कर रहा है। एक बार उसने जहर भी पी लिया था। खुद को आग लगाने की सुबह 4 फरवरी को वह अपने भाई के साथ एसपी कार्यालय आया था। एसपी माथुर ने स्वयं उसकी काउंसलिंग की थी और उसे समझाया था कि वह ऐसी हरकत कतई न करे और अपनी शिकायत को उचित तरीके से पेश करे। उस समय तो उसे समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया लेकिन देर रात को वह सिविल लाइन थाने के पास पहुंचा। उसने पेट्रोल या किसी ज्वलनशील तत्व को अपने शरीर में छिड़क कर आग लगा ली और थाने में प्रवेश कर गया।
एसपी माथुर ने बताया था कि युवक समीर शादीशुदा है, उसका कोटा में रहने वाली महिला से 3-4 बरस पूर्व अफेयर हो गया था। बाद में ब्रेक-अप हो गया। उस महिला ने ही उसे छोड़ दिया था। युवक ने महिला को करीब डेढ़ लाख रूपये की रकम दी थी। अब यह युवक पुलिस पर दबाव बना रहा है कि उस महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाये और उसकी रकम वापस दिलाई जाए। दूसरी और महिला और उसके परिजन युवक पर ही आरोप लगा रहे है कि उससे कई बार पैसा के चुका है उसके मामा का बुलेट भी छीनकर रख लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
