स्पेशल हैंडलूम एक्सपो 14 से, ग्रीन गार्डन मुंगेलीनाका में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त बुनकर लगाएंगे प्रदर्शनी

बिलासपुर। स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो 2022 तरूण पुष्कर ग्रीन गार्डन ग्राउंड मुंगेलीनाका बिलासपुर में आयोजित की जा रही है। 14 से 27 फरवरी तक चलने वाली हैंडलूम एक्सपो का भव्य शुभारंभ 15 फरवरी को साम 5 बजे किया जाएगा।

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एवं आत्म निर्भर भारत के तत्वाधान में स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो का आयोजन विकास आयुक्त ( हाथकरघा ) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम भोपाल द्वारा 14 फरवरी से 27 फरवरी 2022 तक आयोजन तरुण पुष्कर ग्रीन गार्डन मुंगेलीनाका बिलासपुर में किया जा रहा है। अभी तक उत्तरप्रदेश , बिहार, कर्नाटक, उड़ीसा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ कुल 7 से अधिक राज्यों से बुनकरों की भागीदारी होने जा रही है। आयोजन में करीब 5 से 7 बुनकर राष्ट्रपति पुरस्कार एवं राज्यस्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित बुनकर भाग ले रहे हैं। स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो का उद्घाटन 15 फरवरी 2022 को श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव आई.ए.एस. , प्रबंध संचालक , मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम भोपाल ( ग्रामोद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन ) बुनकरों से भेंट करेंगी साथ ही श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव व्यवस्थाओं के अवलोकन हेतु बिलासपुर आना प्रस्तावित है। इस शुभारंभ अवसर पर बिलासपुर शहर के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों का आगमन संभावित है । सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में छत्तीसगढ़ लोकगीत, बस्तर के कलाकारों द्वारा आदिवासी नृत्य की प्रस्तुतियां एवं ग्वालियर घराने का कत्थक एवं भरतनाट्यम नृत्यों की प्रस्तुतियां प्रस्तावित है। स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो 14.02.2022 से 27.02.2022 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा। साथ ही विभिन्न राज्यों से आये हुये बुनकरों के द्वारा उत्पादित हाथकरघा सामग्री को देखने एवं खरीददारी करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। अपने लोकप्रिय समाचार पत्र में निःशुल्क प्रकाशन का कष्ट करें। स्पेशल एक्सपो में चांपा, रायगढ़ और छुई खदान के बुनकर भी शामिल हो रहे है। इसके अलावा राजस्थानी खाना-खजाना का भी स्टाल उपलब्ध रहेंगे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *