कानन में मादा हिप्पोपोटामस की मौत, पिछले साल लाया गया था भुनेश्वर से, हार्ट अटैक की संभावना

बिलासपुर। कानन पेंडारी जुलाजिकल पार्क के एक मादा हिप्पोपोटामस की मौत हो गई है। देर शाम पोस्टमार्टम करके अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौत का कारण अभी ज्ञात नही हुआ है, PM रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

कानन पेंडारी के रेंजर संजय लूथर के अनुसार मादा हिप्पोपोटामस की उम्र लगभग 4 वर्ष थी। मादा हिप्पो को फरवरी 2021 में नन्दनकानन भुवनेश्वर से लाया गया था। जु कीपर के अनुसार मादा हिप्पो आज सुबह 9.30 बजे हरा चारा खाया था इसके बाद 11 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। मादा हिप्पो की मृत्यु के पश्चात पोस्टमार्टम 4 से 5 बजे के आसपास किया गया। संचालक अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व बिलासपुर, अधीक्षक एंव परिक्षेत्राधिकारी कानन पेंडारी जु की उपस्थिति में पशु चिकित्सकों की समिति गठित कर पिस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्ट डॉ आर एम त्रिपाठी, डॉ राम ओत्तलवार, डॉ अजीत पांडेय कानन पेंडारी जु के द्वारा किया गया एव परीक्षण हेतु बिसरा एकत्रित करने के बाद दफनाया गया। पशु चिकित्सकों की समिति के द्वारा मादा हिप्पो के मृत्यु कारण प्रथम दृष्टया में हार्ट अटैक होने की संभावना ब्यक्त की गई है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *