बिलासपुर। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में चंद्रशेखर बाजपाई ने रिकार्ड वोट से जीत हासिल की है। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा को 400 से अधिक वोट से पराजित किया है। इसी तरह सचिव पद पर कमल किशोर सिंह ने जीत हासिल की है।

जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर बाजपेई भारी बहुमत से विजयी हुए हैं उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी लक्ष्मी नारायण शर्मा और शैलेंद्र कुमार सिंह को पराजित किया है। सचिव पद पर कमल किशोर सिंह, उपाध्यक्ष महिला दिव्या जायसवाल, उपाध्यक्ष पुरुष कुंज बिहारी श्रीवास्तव, सह सचिव श्वेता शास्त्री, ग्रंथालय सचिव ज्ञानेश्वर सिंह, ग्रंथालय सह सचिव विनय दुबे तथा क्रीड़ा सचिव पद पर मानस पाठक और कोषाध्यक्ष भरत लोनिया चुने गए हैं। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए पिछले 1 सप्ताह से भारी गहमागहमी चल रही थी। अधिवक्ताओं ने श्वेता शास्त्री को छोड़कर दूसरे किसी पुराने पदाधिकारी को नहीं चुना है। पिछली कार्यकारिणी में सचिव रहे रवि पांडे इस बार पराजित हो गए। दोपहर बाद रुझान मिलते ही न्यायालय परिसर में समर्थक रंग गुलाल तथा ढोल ताशा की धुन पर थिरकते देखे गए। चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थक अधिवक्ता में जबरदस्त उत्साह देखा गया। न्यायालय परिसर में ही समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
