बिलासपुर। हिर्री पुलिस ने चोरी की 1250 लीटर डीजल के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त डीजल की कीमत 1 लाख 16 हजार रुपए की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से एक ट्रक भी जब्त किया है।

हीर्री पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम धौरभाठा का फन्दू राम निषाद अवैध रूप से डीजल बेच रहा है। इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारीयो को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रेड कार्यवाही की गई, जहां ग्राम धौराभाठा में तीन व्यक्ति ट्रक कमांक सीजी 04 एसबी 3121 के पास बीस लीटर एक सफेद रंग के प्लास्टिक जरिकेन से ट्रक में डीजल डाल रहे थे। पूछताछ करने पर अपना नाम गजानंद यादव पिता श्याम रतन यादव उम्र 27 वर्ष, ईश्वर प्रसाद यादव पिता प्रेम लाल यादव उम्र 25 वर्ष, फंदू राम निषाद पिता स्व. दशरथ निषाद उम्र 39 वर्ष तीनो साकिनान धौराभाठा थाना हिरी का होना बताया। ट्रक ड्राईवर गजानंद यादव से पूछताछ करने पर बताया कि फन्दू राम निषाद चोरी का डीजल बेचता है उससे मैं अपने गाड़ी में 30 लीटर डीजल खरीदा हूं तब फन्दू राम निषाद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि अग्रवाल मिनरल्स कंपनी में ड्राइवर अपनी गाड़ी एवं कंपनी के अन्य गाडियों से चोरी करना बताया एवं और गाड़ियों से भी चोरी का डीजल खरीदने की बात बताया। फन्दू राम निषाद के द्वारा बताये गये मकान में पुलिस के द्वारा तलाशी लिए जाने पर विभिन्न जरीकेन व ड्रम में लगभग 1250 लीटर डीजल एवं ड्रम में भरकर रखा हुआ मिला। डीजल बिक्री रकम 2100/- रुपये एवं ड्राईवर गजानंद यादव से एक ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमबी 8121 जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 41(1-4) crpc / 379 भादवि का पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है।
नाम आरोपी :- 01. गजानंद यादव पिता श्याम रतन यादव उम्र 27 वर्ष
02. ईश्वर प्रसाद यादव पिता प्रेम लाल यादव उम्र 25 वर्ष
03 फन्दू राम निषाद पिता स्व. दशरथ निषाद उम्र 30 वर्ष तीनों साकिनान धौराभाटा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ. ग.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
