बिलासपुर। कोटा पुलिस ने चार चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों से 3 नग टीवी, वूफर, कांसा और स्टील के बर्तन जब्त किए है। मामले में 2 चोर और एक खरीददार को गिरफ्तार किया है।

कोटा एरिया में हो रही चोरियों को रोकने व आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना स्तर पर टीम गठित की गई थी। कल 13 फरवरी को ग्राम लारी पारा से एक महिला ने सूचना दिया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। घर से एक टीवी व कुछ नकदी रकम को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी किया गया एवं मुखबीर को अलर्ट किया गया। मुखबीर के बताए अनुसार दो लड़को पर निगाह रखते हुए घेराबंदी की गई। दोनों लड़कों में 1. राजकुमार आर्मो हिसाब चंद्रशेखर आर्मो उम्र 19 साल ग्राम सुदनपारा कोटा, 2. सूरज नेताम पिता शेखर नेताम उम्र 19 वर्ष ग्राम सुदनपारा कोटा से महिला के घर से हुई चोरी का सामान बरामद किया गया। उनसे पूछताछ करने पर कोटा शहर में अलग-अलग 03 घरों से अपने साथी अजय नेताम (मास्टरमाइंड) के साथ मिलकर चोरी करना एवं चोरी के कुछ सामान को अपने घर मे रखना व 1 टी वी को अपने मोहल्ले के ही सुनील मरावी के पास बेचना बताया । दोनों आरोपी राजकुमार आर्मो व सूरज नेताम से 3 नग टीवी, वुफर, कांसा, सिल्वर, स्टील के बहुत सारे बर्तन, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद कर अलग अलग मामलो में जप्त किया गया है। मामले का एक अन्य आरोपी अजय नेताम अभी भी फरार है जिससे चोरी के अन्य सामानों को बरामद किया जाना है।
आरोपी
1. राजकुमार आर्मो हिसाब चंद्रशेखर आर्मो उम्र 19 साल ग्राम सुदनपारा कोटा
2. सूरज नेताम पिता शेखर नेताम उम्र 19 वर्ष ग्राम सुदनपारा कोटा
ख़रीददार- सुनील मरावी पिता कल्याण मरावी उम्र 22 साल ग्राम सुदनपारा कोटा
Author Profile

Latest entries
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
बिलासपुरNovember 2, 2026महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI भारत लेकर आई, कई पुलिस अधिकारी भी आ सकते है CBI के रडार में
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुरNovember 1, 2026आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू, छठ घाट में छठ पूजा समिति कार्यालय का शुभारंभ
