बिलासपुर। कोनी पुलिस ने जलसों से एक युवक को तलवार लहराते हुए गिरफ्तार किया है। युवक गाली गलौज करते हुए गांव में आतंक मचा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विजय सूर्यवंशी ने मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया की 17 फरवरी को शाम 5 बजे गुडी चौक जलसो में सूरज, विक्रम, शुर्दशन सूर्यव्ंशी को आरोपी गोपी, उसेन, काजु उर्फ विमल वर्मा ने अश्लील गाली देते हुए धमकी दी मारपीट कर चोट पहुचाया। शिकायत पर अप0 पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आहत शुर्दशन सूर्यवंशी ने बताया की आरोपी विमल वर्मा उर्फ काजु हाथ मे लोहे की तलवार लेकर लहराते हुये डरा धमका रहा था। विवेचना दौरान प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी विमल वर्मा को पुलिस टीम ने ग्राम जलसो से पकडकर पूछताछ किया, तो घटना करना स्वीकार किया। पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से एक लोहे की तलवार जिसकी फल की लंबाई 16 इंच है चौडाई 1,1/2 इंच है को जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा-294, 323, 506, 34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अजमानतीय जुर्म होने से मौके से ही गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
