बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम जयश्री जैन ने सप्ताह के शुरू दिन आज जिला कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कार्यालय खुलने के तय समय सवेरे 10 बजे तक विभिन्न शाखाओं के 6 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। उन्हें चेतावनी देते हुये शो काज़ नोटिस जारी किया गया है। सुश्री जैन ने कहा कि राज्य सरकार ने इस माह से सप्ताह में 5 कार्य दिवस घोषित करते हुए हर रोज़ सवेरे 10 बजे दफ्तर खुलने का समय नियत किया है। हर कार्यालय एवं अधिकारी कर्मचारी को इसका पालन अनिवार्य रूप से करना है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोनिका वर्मा, अधीक्षक श्री सिदार भी उपस्थित थे। आगे भी समय पर दफ्तर खुलने और आम जनता की सुविधा के लिए नियमित निरीक्षण जारी रहेगा। उन्होंने जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्यालयों के नियमित निरीक्षण करने को कहा है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
