बिलासपुर। ड्रग डिस्पोज़ल समिति बिलासपुर रेंज द्वारा मंगलवार को गाँजा नष्टीकरण किया गया। ज़िले के 148 प्रकरणो में जब्त 19 क्विंटल 97 किलो 83 ग्राम गाँजा को IG और SSP के सामने नष्ट की गई।

मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु बिलासपुर रेंज स्तर पर 3 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिनके द्वारा बिलासपुर के नष्टीकरण योग्य कुल 148 प्रकरणो में धारा 20-B NDPS Act में जप्त मादक पदार्थ(गाँजा) मात्रा कुल 19 क्विंटल 97 किलो 83 ग्राम गाँजा के नष्टिकरण की कार्यवाही समिति के अध्यक्ष रतन लाल डांगी पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, सदस्य श्रीमती पारुल माथुर वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक बिलासपुर, सदस्य श्री अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक जाँजगीर चांपा, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी बिलासपुर एवं पंचों की उपस्थिति में दिनांक 15.02.22 को सृजन स्टील प्रा. लिमि. सिलपहरी, ज़िला बिलासपुर के भट्ठी में विधिवत जलाकर की गयी।

Author Profile

Latest entries
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
बिलासपुरNovember 2, 2026महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI भारत लेकर आई, कई पुलिस अधिकारी भी आ सकते है CBI के रडार में
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुरNovember 1, 2026आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू, छठ घाट में छठ पूजा समिति कार्यालय का शुभारंभ
