बिलासपुर। सेवा निवृत्ति के भाजपा में शामिल होने वाले IAS गणेश शंकर मिश्रा भाजपा को राष्ट्रभक्तों की पार्टी कहकर कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों की देशभक्ति पर सवालिया निशान लगा दिया है। उन्होंने प्रत्यक्ष ही सही कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगा दिए है। वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार जनभावनाओं के अनुसार काम नहीं कर रही है। श्रीमिश्रा बुधवार को मदकूद्वीप में आयोजित “पर्यावरण तीर्थ” कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे है। वे भाजपा के पर्यावरण विभाग के प्रभारी है।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्रीमिश्रा ने कहा कि पर्यावरण को सबसे ज्यादा हानि प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण के कारण होती है, क्योंकि प्लास्टिक एक गैर – बायोडीग्रेडेबल पदार्थ होने के कारण हजारों वर्षों तक पर्यावरण में मौजूद रहता है। विश्व में 10 लाख पानी की प्लास्टिक बोतल का उपयोग प्रति मिनट होता है तथा 80 लाख टन प्लास्टिक नदियों के माध्यम से समुद्रों में पहुंच रहा है। शोधकर्ताओं का मानना है कि यही गति रही तो वर्ष 2050 तक हमारे महासागरों में मछलियों की तुलना प्लास्टिक की मात्रा अधिक हो जाएगी, जिससे हमारे वैश्विक पारिस्थितकी तंत्र पर अपरिवर्तनीय अघात होगा। हमारे छत्तीसगढ़ में भी शहरी क्षेत्रों में जो 300 टन से लेकर 500 टन का दैनिक कचरा निकलता उसमें 60 % से अधिक मात्रा प्लास्टिक – युक्त कचरे की होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2019 को महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर प्लास्टिक मुक्त भारत हेतु नो – सिंगल यूज प्लास्टिक का संकल्प लेने हम सभी को प्रेरित किया था।
प्रकृति के प्रति इसी प्रतिबद्धता से प्रेरणा लेते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा के पर्यावरण विभाग द्वारा 3P यानी प्लास्टिक, पानी और पेड़ को ध्यान में रखते हुए जनमानस में पर्यावरण सुरक्षा और संवर्धन के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए राज्य की विभिन्न जीवनदायिनी नदियों के तट पर “पर्यावरण तीर्थ” की स्थापना करने की कार्ययोजना बनाई गई है। राज्य का पहला पर्यावरण तीर्थ पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ . रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में राजनांदगांव जिले के ग्राम मोहारा में शिवनाथ नदी के तट पर दिनांक 23 अक्टूबर को किया गया था। राज्य का दूसरा पर्यावरण तीर्थ राज्यपाल अनुसूइया उईके के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व सांसद श्रीगोपाल व्यास की अध्यक्षता में रायपुर के महादेव घाट में 15 दिसंबर को स्थापित किया गया था। दोनों ही प्रकल्पों राजनांदगाँव के मोहारा एवं रायपुर के महादेव घाट में नियमित गंगा आरती का आयोजन होता आ रहा है तथा पौधों का देखभाल सजगता से पर्यावरण बाहिनियों द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ का तीसरा पर्यावरण तीर्थ महामहीम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके के मुख्य आतिथ्य एवं नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा धरमलाल कौशिक की अध्यक्षता में 16 फरवरी को हरिहर क्षेत्र मदकुद्रीप ( जिला मुंगेली ) में साय 4 बजे आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चारण व हवन के साथ बरगद पीपल एवं नीम के पौधों का रोपण किया जायेगा इसके बाद प्लास्टिक मुक्त भारत हेतु जनसंकल्प लिया जायेगा। साथ ही तुलसी जो हमारी परंपरा का अभिन्न अंग है . उसके महत्व को पुर्नस्थापित करने तुलसी पौधों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में नदियों के प्रति जनसंवेदना जागृत करने हेतु नदी तट पर गंगा आरती कर दीपदान किया जायेगा। पर्यावरण तीर्थ को टिकाऊ एवं स्थायी व्यवस्था बनाने हेतु पर्यावरण की दृष्टि से उत्कृष्ट प्रजाति के पौधों बरगद, पीपल और नीम का चयन किया गया है। जिनमें सर्वाधिक ऑक्सीजन उत्सर्जन एवं कार्बन डाईऑक्साइड अवशोषण की क्षमता होती है।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान जब उनसे पूछा गया सेवानिवृत्त के बाद उन्होंने राजनीति का रास्ता क्यों चुना और भाजपा को ही क्यों चुना ? 36 साल की सर्विस में सभी राजनैतिक दलों की सरकार में काम किया। स्व विद्याचरण, स्व श्यामाचरण, स्व अर्जुन सिंह, दिग्विजय सिंह और स्व अजित जोगी के साथ काम किया। वर्तमान परिस्थितियों में मुझे लगा कि भाजपा सबसे बेस्ट है और मेरी तासीर के हिसाब से भी बेस्ट लगा तो मैंने BJP ज्वाइन कर लिया। वैसे भी भाजपा राष्ट्रभक्तों की पार्टी है, मोदीजी के आने के बाद मैं और प्रभावित हुआ। जब छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज को लेकर उनसे सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि सरकार जनभावना के अनुरूप काम नहीं कर रही है।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणMarch 31, 2026राजेश्री महन्त ने डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का किया शुभारंभ, बटुकों के उपनयन संस्कार में भी हुए शामिल
बिलासपुरMarch 31, 2026राहगीरों से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चकरबेड़ा व डगनिया के बीच करते थे लुट
UncategorizedMarch 31, 2026संपत्ति के लालच में सगे भाई, भतीजे, भांजे और साले ने करा दी लेखपाल की हत्या, पुलिस ने 11 आरोपियों और 4 नाबालिग को किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 30, 2026जिले में पेट्रोल, डीजल और LPG पर्याप्त, भीषण गर्मी में स्टोर करने का खतरा न ले – कलेक्टर
