बिलासपुर। जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक का जो एजेंडा जारी किया गया है उसमें दर्जनभर विभागों का जिक्र नहीं है, इससे उन विभागों के अधिकारी बैठक में शामिल होंगे कि नहीं इस सदस्यों के बीच से सवाल उठ रहे है।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चल रहे कार्याें की जानकारी एवं समीक्षा की जाएगी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत रेडी टू ईट, जिला विकासखण्डवार किए जा रहे कार्य की जानकारी एवं वित्तीय स्थिति की जानकारी आदि की समीक्षा की जाएगी। आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग से संबंधित कार्याें, पशु चिकित्सा विभाग, उद्यानिकी विभाग की जानकारी ली जाएगी तथा संबंधित विभागों के कार्याें की समीक्षा भी की जाएगी। इसी प्रकार मनरेगा योजना, नरवा, गरवा, घुरवा, बारी, गोधन न्याय योजना, गौठान निर्माण, कृषि विभाग, बीज निगम के अंतर्गत चल रहे कार्याें की जानकारी एवं समीक्षा की जाएगी।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, रूर्बन मिशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा गर्मियों में पेयजल की उचित व्यवस्था, जिला एवं जनपद पंचायतवार कार्याें की जानकारी तथा अन्य योजनाओं के संबंध में प्रगति एवं उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी। सामान्य सभा की बैठक के लिए तैयार एजेंडे से कई विभाग गायब है जैसे PWD और वन विभाग का एजेंडे में कहीं कोई जिक्र नही है। खनिज, खाद्य, शिक्षा, राजस्व, बिजली और आबकारी जैसे विभागों को भी एजेंडे में शामिल नहीं किया गया। एजेंडे शामिल नही होने के कारण इन विभागों के अधिकारी बैठक में शामिल होंगे कि नहीं इस पर संदेह है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
