रायपुर। अभनपुर के पास सड़क दुर्घटना 5 महिलाओं की मौत हो गई है और 6 लोग घायल है। सभी जाइलो कार से माघी पुन्नी मेला में शामिल होने राजिम जा रहे थे। मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख ब्यक्त किया है।


राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। कार के पलटने से कार में सवार 5 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया हैं। जानकारी के अनुसार सभी मृतक भिलाई के सुभाष नगर की निवासी है। कार में सवार होकर सभी लोग राजिम पुन्नी मेला में शामिल होने जा रहे थे। अभनपुर पहुंचने से पहले केंद्री गांव के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। वहीं कार के पलटने से 5 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची अभनपुर थाना पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेजा। बता दें कि आज से राजिम में माघी पुन्नी मेले की शुरूआत हो रही है। आज सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। तड़के पुण्य स्नान कर भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर जिले के अभनपुर केंद्री के पास कार दुर्घटना में 5 महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री बघेल ने इस दुर्घटना में घायल ड्राइवर को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
