बिलासपुर। चकरभाठा थाना पुलिस ने चोरी के चंद घण्टे बाद मोटरसाइकल को जब्त किया है। आरोपी गाड़ी का नंबर प्लेट बदल रहे थे तभी मुखबिर से पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को प्रार्थी सुधीर ललपुरे थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम करीब 6.30 बजे वह अपने मोटर सायकल हिरो एचएफ डिलक्स CG10BD5261 से त्रिवेणी डेंटल कालेज के पास अपने ग्राहक को प्रापर्टी दिखाने आया था। मोटर सायकल को त्रिवेणी डेंटल कालेज चकरभाठा के पास मेन रोड के किनारे खड़ा कर अपने ग्राहक को प्रापर्टी दिखाने चला गया था। प्रापर्टी दिखाकर वापस शाम 7.00 बजे आया तो देखा कि गाड़ी जहां खड़ी किया था वहां नही मिला। आसपास पता तलाश करने पर भी नही मिलने पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है। कुछ घंटो बाद ही मुखबीर से सूचना मिली कि चन्द्र शेखर यादव व शनी वर्मा पानी टंकी के पास एक मोटर सायकल का नंबर प्लेट निकालने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी किये जहां चंद्रशेखर यादव एवं शनी वर्मा मिले दोनो से पुछताछ करने पर उक्त बाइक चोरी करना स्वीकार किये। चोरी हुई बाइक बरामदगी बाद आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चकरभाठा मनोज नायक, प्रआ प्रवीण कुमार पाण्डेय,आ गौकरण सिन्हा,नुरुल क़ादिर, हरिश यादव, अशीष कुमार,राजेश सिंह, त्रिलोक सिंह का योगदान रहा।
नाम आरोपी-
1.चन्द्रशेखर यादव पिता चुन्नी लाल यादव उम्र 19 साल साकिन बोदरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर
2.शनि वर्मा पिता छोटेलाल उम्र 32 साल साकिन वार्ड क्रमांक 02 बोदरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर
जप्ती- मोटर सायकल हिरो HF डिलक्स क्रमांक CG10BD5261 कीमती – 40,000 रूपये
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
