बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने एक हजार नग कफ सिरफ के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने आरोपियों से एक कार और एक मोटरसायकल जब्त किया है।

17 फरवरी को मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बजरंग काम्प्लेक्स के पीछे ईमलीपारा रोड से अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप बिकी हेतु परिवहन कर रहे है। सूचना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल संदेहीयों को पकड़कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिस पर पुलिस टीम तत्काल ईमलीपारा रोड की ओर रवाना हुई और घेराबंदी कर वाहन क सीजी 11 ए जेड 9259 में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम मनीष साहू एवं शुभान खान निवासी जांजगीर चांपा बताया। उनके पास रखे दो कार्टून को चेक किया गया तो उसमें से 200 नग प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप CODIWAR मिला। पूछताछ करने पर प्रारंभ में पुलिस को गुमराह करते रहे बारिकी से पुछताछ करने पर बताया कि उक्त सिरप को बलौदा निवासी प्रणव दत्त पाण्डेय से खरीदकर लाए है। अपने कार में और भी कफ सिरप रखकर महाराणा प्रताप चौक के पास अन्य ग्राहकों को बिक्रि हेतु संपर्क करना बताये। जिस पर पुलिस टीम तत्काल आरोपीयों के निशानदेही पर महाराणा प्रताप चौक ओव्हर ब्रिज के नीचे पहुंची जहां एक सेवरलेट स्पार्क कार क ० सीजी 11 ए जी 6232 दिखी जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने की फिराक में था। जिसे मौके पर पुलिस द्वारा पकड़ा गया पुछताछ करने पर अपना नाम प्रणव दत्त पाण्डेय निवासी बलौदा जिला जांजगीर चांपा का बताया, कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर 8 कार्टून में कुल 800 नग प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप CODIWAR मिला। पुछताछ करने पर बताया की सिरप को उत्तराखण्ड देहरादून से ट्रांसपोर्ट से लाना बताया और अलग अलग ग्राहकों को अवैध बिक्री करना बताया। इस तरह पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपीयों के कब्जे से 1000 नग कफ सिरप कीमती 150000 रू ० तथा घटना में प्रयुक्त 01 कार एवं 01 मो ० सा ० पल्सर किमती 550000 रू ० तथा बिकी रकम 10000 रू ० कुल कीमत 710000 रू ० को जप्त किया गया। तीनों आरोपीयों के एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया तथा तीनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल कि तरीके से कोडीन विरूद रिमाण्ड पर भेजा गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता , उप निरी ० धर्मेन्द्र वैष्णद , उनि ० संजय बरेठ , आर की भूमिका सराहनीय रही । सरफराज खान , विकास यादव पुन्नी खाण्डे , देवेन्द्र दुबे राजेश नारंग , किशोरवानी , धीरेन्द्र तोमर , मनोज बघेल की भूमिका सराहनीय रही।

1. मनीष साहू पिता राधेश्याम साहू उम्र 21 वर्ष सा ० सदर बाजार जिला जांजगीर चांपा
2. शुभान खान पिता सुलेमान खान उम्र 20 वर्ष सा ० मस्जिद मोहल्ला जिला जांजगीर चांपा
3. प्रणव दत्त पाण्डेय पिता स्व ० गोविंद माधव पाण्डेय 45 वर्ष सा ० बलौदा जांजगीर चांपा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
