बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल अब्यवस्था का शिकार होने लगा है। स्कूल के फर्नीचर देखकर स्पष्ट हो रहा है कि यहां महीनों से झाड़ू तक नही लगाया गया है। स्कूल को अंदर से देखने पर स्पष्ट हो जाता है कि शिक्षा विभाग के साथ जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के सपनो को चकनाचूर कर रहे है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने बड़ी उम्मीदों के साथ हर जिले में स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरुआत की थी। उनका सपना था कि गरीब और आम मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चे भी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई करे। ताकि उनका भी मनोबल बड़े स्कूलों पढ़ने वाले इंग्लिश मीडियम के बच्चों से कम न हो। इसके लिए उन्होंने इन स्कूलों उच्च स्तर की साधन-सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया। शिक्षा विभाग के साथ जिले के कलेक्टरों ने मुख्यमंत्री को चमचमाती बिल्डिंग, फर्नीचर, प्रोजेक्टर, लाइब्रेरी और LCD टीवी दिखाकर मंन्त्री, मुख्यमंत्री समेंत आम आदमी का भी दिल जीत लिया। लेकिन देखरेख के अभाव में और अधिकारियों की उदासीनता के कारण मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के साथ लाखों गरीबों का सपना चकनाचूर हो रही है। धीरे-धीरे चमचमाती बिल्डिंग, फर्नीचर, प्रोजेक्टर, लाइब्रेरी और LCD टीवी पर गंदगी और धूल जम गया है। स्कूल के अंदर जाने से साफ होता है कि महीनों से झाड़ू तक नही लगाया गया है। मतलब साफ है कि सरकार की अन्य योजनाओं की तरह स्वामी आत्मानन्द स्कूल भी अफसरशाही हावी हो गई है और यहां की पूरी ब्यवस्था चरमरा गई।
00 अंशदायी सफाई कर्मी पर टिकी है ब्यवस्था स्कूल में अधिकारियों ने लेनदेन करके भले ही शिक्षकों की कमी दूर कर ली है। लेकिन यहां की सफाई और रखरखाव जीरो है। स्कूल की दीवारों से लेकर फर्नीचर, LCD टीवी में धूल की मोटी परत जमी है। यहां की सफाई ब्यवस्था अंशदायी सफाई कर्मचारी के भरोसे है। यहां प्रसाधन की सफाई वही कर रहे है जिसे मात्र 19 सौ रुपए महीना वेतन दिया जा रहा है। 00 चपरासी दो लेकिन दिनों काम के नहीं लाजपतराय स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल में चपरासी के दो पद स्वीकृत है। लेकिन दोनों पदों पर उधारी के चपरासी से काम लिया जा रहा है। एक चपरासी कड़ार से लेकर आए है जो सेवानिवृत के कगार पर है और पैर का ऑपरेशन हुआ है। जो काम करने में पूरी तरह से अक्षम है। दूसरे चपरासी को मटियारी स्कूल से लेकर आए है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
