जांजगीर। छत्तीसगढ़ की बेटी ने हरिद्वार में प्रदेश का नाम रोशन किया है। अवसर था हरिद्वार में आयोजित नाद-नर्दन नेशनल सेमिनार का। जिसमें निशा पांडेय ने मोहक प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया और चीफ गेस्ट को बोलना पड़ा.. छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया….।

हरिद्वार के उत्तराखंड निष्काम सेवा ट्रस्ट द्वारा नाद नर्तन नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया । जिसमें देशभर के विभिन्न प्रांतों व जिलों के ऐसे कलाकार शामिल हुए जो संगीत पर रिसर्च कर रहे हैं या पीएचडी कर रहे हैं। ऐसे ही रिसर्च स्कॉलर इस सेमिनार में अपना शोध पत्र पढ़ा। इस कार्यक्रम में जिले की कत्थक नृत्यांगना निशा पांडे भी शामिल हुई। दो दिवसीय सेमिनार के दूसरे दिन आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत गायन व नृत्य के कलाकारा ने अपनी प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगीत नाटक अकादमी दिल्ली के डायरेक्टर डॉ . सुमन कुमार थे। कार्यक्रम में जीकेवी के वाइस चांसलर प्रो . रूपकिशोर शास्त्री थे। इस कार्यक्रम में कत्थक नृत्यांगना निशा पांडेय ने मैं रहूं या ना रहूं भारत ये रहना चाहिए…. गाने पर कथक स्टाइल में प्रस्तुति दी। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान chief guest ने निशा से बोले छ. ग. में तो हर घर में कलाकार होते है उनमे तुम भी आती हो। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए बोले जाने वाले सबसे लोकप्रिय स्लोगन बोलते हुए कहा… छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया…।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
