बिलासपुर। पलक झपकते ही भिखारियों ने गल्ले से साढ़े सात लाख रुपए से भरा बैग पार कर दिया। शिकायत के चंद मिनट बाद ही सरकंडा पुलिस ने महाराष्ट्र की 3 महिलाओं समेंत एक बच्चे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिलाओं से पूरी राशि जब्त कर ली है।

उठाईगिरी के आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने घंटे भर के भीतर ही पूरी रकम के साथ गिरफ्तार किया है। महिला गिरोह से पुलिस ने साढ़े सात लाख रुपय जब्त किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में तीन महिलाएँ और एक नाबालिग शामिल है। जानकारी के मुताबिक तीनों महिलाओं ने नाबालिग के हाथों बैग से भरे रकम को पार करवाया था। पकड़े गए सभी आरोपी महाराष्ट्र नागपुर की रहने वाली हैं। पुलिस की इस सफलता के बाद बर्तन व्यापारी संघ ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप,सीएसपी स्नेहिल साहू व थानां प्रभारी सरकंडा परिवेश तिवारी का सम्मान किया है। मामलें का खुलासा करते हुए एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप और सीएसपी स्नेहिल साहू ने बताया कि शनिवार की सुबह 10.30 बजे पीड़ित जयराम अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि लोधीपारा स्थित जयराम मेटल्स से नोट से भरे बैग को किसी ने पार कर दिया है। घटना के समय चार अज्ञात महिलाएं छोटे बच्चो को लेकर पैसा माँगने आयी थी। इसी दौरान महिलाओं ने ध्यान भटकाया और काउंटर में रखे 7.5 लाख से भरे बैग को पार कर दिया। जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस ने टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची ओर छानबीन के दौरान नाकेबन्दी कर संदेहियों को धर दबोचा। चार अज्ञात महिलाओं को पकड़कर पूछताछ की गयी, महिलाओं ने बैंग पार करना कबूल किया। बरामद बैग से पुलिस ने पूरे साढ़े सात लाख को जब्त किए है। पकड़े गए लुटेरो में तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम..
1) रंजना पवार पति चंद्रकांत पवार 35 साल सीता बर्दी मार्किट नागपुर
2) कविता राठौर पति विधि राठौर 45 साल नाग़पुर सीता बर्दी मार्किट
3) सोनी राठौर पति विक्की राठौर 28 साल नागपुर व एक अन्य नाबालिक बालिका..
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
