बिलासपुर। हिर्री पुलिस ऐसे पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है जो अवैध शराब बेचकर ट्रक ड्राइवरों से चोरी की डीजल खरीदते थे फिर उसे बेचकर पैसा कमाते थे। पुलिस ने आरोपी पिता -पुत्र से डेढ़ सौ लीटर डीजल और 65 पाव शराब जब्त किया है।

हीरी पुलिस को सूचना मिली की ग्राम अमसेना पुल के पास ठेला में 2 लोग अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे है। जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और उनके निर्देश पर रेड कार्यवाही की गई। अमसेना पुल के पास ठेला में दो व्यक्ति मिले जिससे पूछताछ करने पर पिता पुत्र होना और अपना नाम प्रमोद साहु एवं सौखीलाल साहु ग्राम अमसेना निवासी बताया। जिनके कब्जे से एक पीले रंग के थैला में 30 पाॅव प्लेन शराब एवं एक सफेद रंग के प्लास्टि बोरी में 35 पाव अवैध रूप से रखा हुआ कुल 65 पाव देशी प्लेन शराब जब्त किया गया। जिसकी कीमत कीमती 5200 रुपये है। कार्यवाही दौरान जब आरोपीयों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो बताया कि आने जाने वाले ट्रक ड्राईवर को शराब बिक्री करना एवं चोरी की डीजल की खरीदी बिक्री करना बताया। आरोपीयो के बताने पर गवाहों के साथ लेकर गये जहा सौखी लाल साहु एवं प्रमोद साहु के पेश करने पर जुमला 150 लीटर डीजल कीमती करीबन 14, 700/- रुपये एव डीजल बिक्री रकम 6, 300 /- रुपये जप्त किया गया मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।
नाम आरोपी –
01. प्रमोद साहु पिता सौखीलाल साहू उम्र 29 वर्ष
02. सौखीलाल साहू पिता बिसाहुराम साहु उम्र 55 वर्ष दोनों निवासी ग्राम अमसेना थाना हिरी जिला बिलासपुर छ0ग0
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
