बिलासपुर। नाबालिग युवक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क में चलने वालों को रौंद दिया। इस घटना में एक मंजिल मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 8 लोग घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।


लिंक रोड स्थित स्वदेशी प्लाजा शराब दुकान के सामने एक नाबालिग युवक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए 9 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी की मौके पर आदिवासी महिला सरस्वती पोर्ते की मौत हो गई वहीं 8 अन्य लोग घायल हो गए। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना सिविल लाइन थाने को दी जिस पर सिविल लाइन थाने से तत्काल एंबुलेंस और 112 वाहन को घटनास्थल पर भेजा गया। एंबुलेंस की सहायता से आठ घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है वहीं मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिविल लाइन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि रविवार को जिला मुख्यालय में खाद्य निरीक्षक की भर्ती परीक्षा भी आयोजित है । इस परीक्षा में भाग लेने वाले कुछ प्रतिभागी भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार स्वदेशी प्लाजा के बगल में सड़क और नाला निर्माण भी किया जा रहा है जिसकी निर्माण सामग्री बेतरतीब रूप से सड़क पर फैली हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बेतरतीब रूप से फैली निर्माण सामग्री के कारण ही यह हादसा हुआ है ऐसे में नगर निगम के लापरवाह अधिकारियों के ऊपर भी इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
