
बिलासपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया ने भगवान राम को लेकर बड़ा बयान दिया है। राम को लेकर उन्होंने भाजपा और सहयोगी संगठनों पर चंदा वसूलने का आरोप लगाया है। डॉ डहरिया ने कहा कि उनके राम चंदा वाले राम है और डंडा वाले राम है। जबकि हमारे राम हमारे दिल मे बसते है।
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया शनिवार को बिलासपुर प्रवास में थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा और सहयोगी संगठनों पर उन्होंने गम्भीर आरोप लगाया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि राम मंदिर के लिए फर्जी रसीद छपवाकर चंदा वसूला जा रहा है। चंदा लेने के लिए कौन अधिकृत है यह भी तय नही है। जिसकी मर्जी आ रही है वही फर्जी रसीद छपवाकर गली-गली चंदा काट रहे हैं। हम तो राम राज्य लाने के लिए काम कर रहे है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर किसी तरह का कोई असंतोष नही है। भाजपा वाले केवल दुष्प्रचार कर रहे है। हमारी प्राथमिकता में किसान और नौजवान है। भाजपा सरकार के समय कभी 50 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी नही की गई। यही नही 12 लाख से ज्यादा किसानों ने धान नही बेचा। लेकिन प्रदेश में जब से हमारी सरकार बनी है किसान खेती-किसानी की ओर वापस लौटे है। आज हमारी सरकार लगभग 92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कर चुकी है। 21 लाख से अधिक किसानों ने सरकार पर अपना भरोसा किया है और समितियों तक धान बेचने के लिए पहुंचे है। नगर निगम के काम काज को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा है कि नगरीय निकायों में पैसे की कमी नही है। कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल रहा है, विकास के जितने भी कार्य चल रहे है वो समय पर पूरा होगा। उसके लिए फंड की कमी नही है। नगर निगम में कर्मचारियों की भी कमी नही है। बिलासपुर नगर निगम को प्लेसमेंट से तीन सौ कर्मचारी दिए जा चुके है और 60 कर्मचारियों की भर्ती के लिए स्वीकृति दी गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
