रायपुर। प्रदेश की सरकार ने ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रदेशभर में रामायण गान प्रतियोगिता कराने जा रही है। इसके लिए फरमान जारी कर दिया गया है। जारी फरमान के अनुसार प्रतियोगिता गांव स्तर पर 15 मार्च, ब्लाक स्तर पर 31 मार्च और जिला स्तर पर 5 अप्रैल के पहले करना अनिवार्य है। आदेश में कहा गया है कि प्रतियोगिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर करना है।
प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के सांस्कृतिक मानचित्र में रामायण मंडलियाँ एक अभिन्न अंग है। राज्य शासन ने यह निर्णय लिया है कि इन रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता के पहले चरण में ग्राम पंचायत की जितने भी रामायण मंडलियाँ हैं उनके बीच प्रतियोगिता कराया जाए, इनके बीच के विजेता रामायण मंडलियों को ब्लाक स्तर के लिए चुना जाए। दूसरे चरण में चुने गये प्रत्येक ग्राम पंचायत के रामायण मंडलियों के बीच जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया जाये। दूसरे चरण में प्रत्येक जनपद पंचायत के विजेता रामायण मंडलियों के बीच जिला स्तर पर प्रतियोगिता कर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना जाए। सभी जिला स्तरीय विजेता रामायण मंडलियों के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा।जारी आदेश में कहा गया है प्रतियोगिता का प्रथम चरण हरहाल में 15 मार्च के पहले संपन्न कराया जाए। इसके बाद जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता 15 से लेकर 31 मार्च के बीच में आयोजित किया जाये।इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता 3 4 एवं 5 अप्रैल को जिला स्तर पर आयोजित कर जिला स्तरीय विजेता रामायण मंडली को चुना जाये। इस वर्ष राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता जांजगीर जिले के शिवरीनारायण में संपन्न होगा जो 8 9 एवं 10 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा। जारी आदेश में कलेक्टरों से कहा गया है कि प्रतियोगता को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ गंभीरता के साथ संपन्न कराया जाए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
