बिलासपुर। CRPF के एक जवान ने गढ़चिरौली में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली तो दूसरी घर मे पत्नी ने भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। दोनों की चार माह पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पति-पत्नी फोन से बात कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना अंतर्गत कुकुर्दीकेरा निवासी चंद्रभूषण जगत CRPF- 113वीं बटालियन गढ़चिरौली में आरक्षक था। चार महीने पहले ही उसकी शादी सरकंडा के लोधीपारा निवासी यामिनी जगत से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक दोनों साथ में रहे। फिर चंद्रभूषण अपनी ड्यूटी पर गढ़चिरौली लौट गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच मौत का अंतराल 2 से 5 मिनट के बीच का है। जवान की मौत सुबह 8 बजकर 5 से 8 मिनट के बीच हुई है। जबकि उसकी पत्नी की मौत 8 बजकर 10 मिनट से लेकर 15 मिनट के बीच हुई है। ऐसे में आशंका है कि दोनों पति-पत्नी फोन से बात कर रहे थे और इसी दौरान दोनों ने आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह दोनों फोन पर बात कर रहे थे। कुछ देर तक दोनों में बातचीत हुई। इसके बाद चंद्रभूषण जगत ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई और पति का फोन कट गया। तब उसकी पत्नी यामिनी ने भी घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल मामले में जांच जारी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। कॉल डिटेल्स भी चेक किए जा रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
