कोरबा। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाइवे में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतक मैनपाट महोत्सव में शामिल जोन जा रहे थे। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बांगो थाना क्षेत्र के लमना मार्ग का है। रायपुर के रहने वाले बुद्धिमान झा और पंकज झा उदयपुर निवासी रमेश सिंह के साथ अंबिकापुर जाने के लिए अपनी स्वीफ्ट कार से रवाना हुए थे। तीनों अंबिकापुर पहुंच पाते उससे पहले ही बीच रास्ते में तेज रफ्तार कार बांगो थाना के लमना के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार पंकज कुमार झा पिता शारादानंद झा उम्र (45) रामनागर रायपुर थाना खम्हारडीह और बुद्धिनाथ झा पिता फुलकान्त झा उम्र (30) पता बेला थाना बांगो बड़की की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक अन्य रमेश कुमार सिंह पिता नारायण सिंह उम्र (60 ) उदयपुर थाना गंभीर रूप से घायल था, जिसे पुलिस की मदद से स्थानीय लोग अस्पतला ले गए लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गयी। बांगो पुलिस की प्राथमिक जांच में रायपुर निवासी दोनों शख्स पेशे से ठेकेदार बताये जा रहे है । वही उदयपुर निवासी रमेश सिंह को स्कूल का प्राचार्य होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद से ही ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार है। पुलिस ट्रक के नंबर के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
