भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शराब की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की है। भोपाल के बीएचईएल इलाके के आजाद नगर में उमा भारती ने शराब की दुकान में घुसकर पत्थर फेंका। दरअसल शराबबंदी को लेकर उमा भारती ने शराब की दुकानों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

इसी साल जनवरी में मध्यप्रदेश सरकार ने शराब सस्ती कर दी थी। जबकि सत्ताधारी पार्टी बीजेपी की ही नेता व पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पिछले साल कहा था कि वे 15 जनवरी 2022 तक शराबबंदी नहीं कि जाएगी तो वो सड़कों पर उतरेंगी। लेकिन तारीख खत्म होने के ठीक दो दिन बाद शराबबंदी तो दूर शिवराज कैबिनेट ने नई शराब नीति का ऐलान कर दिया है।
नई शराब नीति के अनुसार विदेशी शराब पर 10 से 13 प्रतिशत तक एक्साइज ड्यूटी कम कर दी गई। एक ही दुकान पर अंग्रेजी और देशी दोनों शराब मिल पाएंगी। अंगूर के अलावा जामुन से भी शराब बनाने की अनुमति दी जाएगी। लोग पहले के मुकाबले चार गुनी ज्यादा शराब घर पर रख सकेंगे। जिस शख्स की सालाना आय एक करोड़ रुपये है, वह घर पर बार भी खोल सकेगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
