रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होते ही वहां सियाशत शुरू हो गई है। देवब्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा सिंह ने प्रेसकॉफ्रेंस करके पहली पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना कि जब पहली पत्नी पद्मा सिंह का तलाक हो चुका है और वह दूसरी शादी कर चुकी है तो फिर वह किस अधिकार से खैरागढ़ में कब्जा करना चाहती हैं।
पहली पत्नी का नाम राजकुमारी पद्मा सिंह है और 2016 में पद्मा और देवव्रत सिंह का तलाक हो चुका है। तलाक के बाद उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता राजा भैया की बहन विभा सिंह से देवव्रत सिंह की शादी हुई। विभा सिंह ने मीडिया के समक्ष बयान दिया है कि राजकुमारी पद्मा सिंह षड्यंत्र रच रही हैं और वह पद्मासिंह नितिन पंत नाम के व्यक्ति से शादी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि तलाक में पद्मा सिंह ने 11 करोड़ रूपयो की भारी भरकम रकम लेकर तलाक लिया था। जब तलाक हुआ था उस समय बच्चों की उम्र बहुत कम थी, उन्हें मां की आवश्यकता थी। तब वह उन्हें छोड़कर नितिन पंत के साथ शादी कर ली। स्व. देवव्रत सिंह के द्वारा तलाक के समय यह रकम अपनी पुश्तैनी जमीन-जायदाद बेचकर दिया था। जिससे वे बड़े ही आहत थे। राजनितिक स्वार्थवश पदमा को बच्चों की याद आ रही है। जब पदमा ने नितिन पंत के साथ शादी कर लिया तो फिर अब किस हैसियत से वह खैरागढ़ में आकर रह रही है। केवल और केवल राजनीतिक स्वार्थ के अलावा और कुछ नहीं है। पदमा खैरागढ़ में घूम-घूम कर अपने आप को स्व. देवव्रत की विधवा कहकर राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है।
आपको बता दें कि खैरागढ़ में 17 मार्च से नामांकन शुरू होने हैं वहीं चुनाव का परिणाम 16 अप्रैल को आएगा। खैरागढ़ राजपरिवार के सदस्य देवव्रत सिंह के निधन के बाद हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। होली से पहले दोनों दलों के पर्यवेक्षक खैरागढ़ में डेरा डालेंगे। इस दौरान पार्टी उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। माना जा रहा है कि राजपरिवार का कोई सदस्य चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश कर सकता है। देवव्रत सिंह की पहली पत्नी पद्मा देवी खुलकर चुनावी अखाड़े में आ गई हैं। वहीं देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा सिंह भी खुद को वारिस बताकर ताल ठोंकने की तैयारी में हैं। देवव्रत सिंह की मौत के बाद कुछ आडियो सामने आए थे, जिसे सुनने के बाद यह चर्चा थी कि उनके हार्ट अटैक के लिए विभा सिंह जिम्मेदार हैं। ऐसे में विभा सिंह के खिलाफ जनता में नाराजगी भी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
