बेमेतरा। जिले के मोहतरा गांव से एक बड़ी घटना सामने आई है। खेत में काम करने के दौरान अचानक फटे ट्रांसफार्मर से 3 किसान झुलस गए। इलाज के दौरान तीनो किसानों की मौत हो गई है। मृतकों में दो पिता-पुत्र है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना पिछले रविवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। मोहतरा निवासी राधेश्याम चंद्राकर (50) और उनके इकलौता बेटा छन्नू चंद्राकर (32) अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक पास में लगा हाई वोल्टेज बिजली का ट्रांसफार्मर बम की तरह तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना भयानक था कि ट्रांसफार्मर के भीतर भरा सैकड़ों लीटर खौलता हुआ तेल हवा में उछलकर दूर तक फैल गया। पिता-पुत्र इस खौलते तेल के चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। जबकि पास के ही दूसरे खेत में काम कर रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग किसान ईश्वर पटेल भी तेल के चपेट में आ गया। वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने तीनों को तुरंत बेमेतरा शासकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया। रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में पांच दिनों तक इलाज चला लेकिन किसानों को नहीं बचाया जा सका। जब मृत किसानों के शव गांव पहुंचे तो मोहतरा में मातम छा गया। लगातार हो रही रिमझिम बारिश के बीच पिता राधेश्याम और पुत्र छन्नू का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। एक ही चिता पर जब पिता-पुत्र को मुखाग्नि दी गई तो वहां मौजूद लोगों की आंख नम हो गई। मृतक छन्नू अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। वहीं, तीसरे मृतक ईश्वर पटेल का शव भी पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
