बिलासपुर। संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग आरएन हीराधर ने एक आदेश जारी कर 14 बाबुओं का प्रमोशन निरस्त कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि 14 बाबुओं का प्रमोशन नियम विरूद्ध किया गया है। नियमानुसार प्रमोशन करने के लिए फिर से डीपीसी करने का भी आदेश दिया है। इस पूरे प्रमोशन में पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले का DEO मनोज राय संदेह के दायरे में आ गए है।
संयुक्त संचालक आरएन हीराधर ने गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिला में पदोन्नत हुए बाबुओं के आदेश को निरस्त कर दिया है। एक आदेश जारी कर संयुक्त संचालक ने बताया कि जिले में सहायक ग्रेड 3 से सहायक ग्रेड 2 के लिए किया गया प्रमोशन सामान्य प्रशासन विभाग के नियम अनुसार नहीं हुआ है। जांच पड़ताल में पाया गया है कि बाबुओं को दिया गया प्रमोशन नियम विरुद्ध है। इसलिए पदोन्नति आदेश को निरस्त किया जाता है। संयुक्त संचालक कार्यालय से जारी आदेश में बताया गया है कि नियमानुसार डीपीसी कर अर्हता वाले कर्मचारियों को ही पदोन्नति दिया जाए। साथ ही अनियमितता के कारणों की जांचकर जानकारी सात दिनों के अन्दर जिम्मेदारी अधिकारी कार्यालय के सामने पेश करें। पदोन्नति के इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष कमाल खान ने लोकायुक्त में शिकायत किया था। अपनी शिकायत में कमाल खान बताया कि जीपीएम जिला शिक्षा अधिकारी ने सामान्य प्रशासन से निर्धारित नियमों से खिलवाड़ कर प्रमोशन दिया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
